ये कंपनी दे रही 9 घंटे सोने के लिए पैसे, 1 लाख रुपए मिलेगी सैलरी
पैसे कमाने के लिए हम बचपन से पढ़ाई करते हैं। उसके बाद हम एक अच्छी नौकरी पाते हैं जिसके बाद भी हमें अच्छी खासी जॉब अपॉर्चुनिटी नहीं मिल पाती है और ना ही अच्छी खासी सैलरी। लेकिन आज हम आपको ऐसी चीज बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दे कि बेंगलुरु की एक कंपनी है जो कि सिर्फ आपको सोने के लिए लाखों रुपए देने वाली है।
जी हां सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन बेंगलुरु की एक कंपनी आपको 9 घंटे सोने पर लाखों रुपए सैलरी देने वाली है और इसमें यदि आपको जॉब करना है तो आप को सेलेक्ट होना जरूरी है। आइए जानते हैं इस जॉब के सलेक्शन के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी?
बता दें कि यह जॉब ऑफर कर्नाटका की राजधानी बेंगलूर के एक ऑनलाइन फॉर्म वेलफिट का है और उसने अपने इस प्रोग्राम को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप का नाम दिया है।इस जॉब में केवल कुछ ही लोगों को आज चयन होगा। साथ ही इस कंपनी की ओर से दिए गए गद्दे पर ही चयनित लोगों को सोना होगा और आपको हर रोज यह बताना होगा कि आपको इस गद्दे पर कैसी नींद आई। अच्छी या बुरी और इस रेटिंग्स के साथ ही आपको हर महीने लाखों रुपए सैलरी मिलेगी।
बता दे कि इस जॉब में कंपनी सोने के लिए जिन लोगों का पॉइंट करेगी, उनकी काउंसलिंग करेगी। उसके बाद उनके सोने के तरीकों को देखेगी और ट्रैक करेगी कि वह किस तरह से सोते हैं। इसके बाद वह एक्सपोर्ट्स चला लेंगे और जो लोग सोने जाएंगे, उनकी नींद को रिकॉर्ड भी किया जाएगा और उनके सोने के पैटर्न को नोटिस भी किया जाएगा। साथ ही इन सोने के कंपटीशन में जो लोग जीतेंगे, उन्हें स्लीप ट्रैकर भी दिया जाएगा।
बता दें कि इस जॉब के दौरान जिन लोगों ने इस जॉब को लिया होगा उन्हें 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटे उनके गद्दे पर सोना होगा और यहां सिर्फ उन्हीं का चयन किया जाएगा जो कि अपनी नींद को बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरूरी मानते हैं।