दिल्लीबड़ी खबरबिजनेसराष्ट्रीयशिक्षा/नौकरी

Delhi : नीति आयोग की बैठक में नही पहुचें 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, CEO सुब्रह्मण्यम ने कहा पहले भी ऐसा देखा गया

नई दिल्ली। शनिवार को नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत को रेखांकित किया और राज्यों से नागरिकों के सपनों को पूरा करने वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में सक्षम वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण निर्णय लेने को कहा। वही इस बैठक में कई राज्यो के मुख्यमंत्रीयो ने दुरी भी बनाई

नीति आयोग के सीईओ बोले

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम बैठक बाद कहा कि विकासशील भारत’ थीम पर आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक संपन्न हुई। इस समय भारत टेक ऑफ मोमेंट में है। हम सिर्फ जनसंख्या के मामले में विश्व के सबसे बड़े देश हैं। कुछ साल में विश्व के 20% काम करने वाले आयुवर्ग के लोग भारत में होंगे। साथ ही उन्होने कहा कि अगर इस समय(अगले 25 साल) सही चीजें की गई तो भारत निरंतरता के साथ लंबी अवधि तक तेज़ गति से विकास कर सकता है।

तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

नीति आयोग के सीईओ सुब्रह्मण्यम ने कहा कि डिजिटाइजेशन देश में उच्च स्तर पर है। हमारे पास विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। हम सड़क, बिजली, पानी जैसे आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के बाद अब विकास की तरफ अग्रसर हैं। साथ ही कहा कि आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्वस्थ्य, MSME, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और PM गतिशक्ति पर चर्चा की गई।

11 राज्यो के मुख्यमंत्री नही पहुचें

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक पर नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि बैठक में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए। साथ ही कहा की पहले भी ऐसा देखा गया है। लेकिन कई लोगों की लिखित वक्तव्य हमारे पास हैं। उन सब को संज्ञान में लेकर ही पॉलिसी बनती हैं।

ये मुख्यमंत्री नही हुए शामिल

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि 11 के मुख्यमंत्री शामिल नही हुए इनमें है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया नीति आयोग कि बैठक से बनाई दुरी।

Related Articles

Back to top button