बिजनेसराष्ट्रीय

गौतम अड़ानी दुनिया के रिचेस्ट लोगों में टॉप 3 से हुए बाहर, 91.2 करोड़ डॉलर की हुई गिरावट

भारत के गौतम अड़ानी दुनिया के टॉप रिचेस्ट पीपल्स की लिस्ट में टॉप 3 से बाहर हो चुके है। अड़ानी की संपत्ति में गिरावट देखी गई है। उन्होंने सिर्फ़ 10 दिनों में ही 91.2 करोड़ डॉलर गँवा दिये है। इसके चलते उन्हें टॉप 3 की लिस्ट से भी बाहर होना पड़ गया है। दुनिया के तीसरे और एशिया के सबसे आमिर व्यक्ति गौतम अड़ानी की संपत्ति में काफ़ी गिरावट आई है। इसका असर उनकी रिचेस्ट लिस्ट पर भी पड़ा है। और अब वो टॉप 3 की लिस्ट से भी बाहर हो चुके है। उन्हें आमेजन के फाउंडर जेफ़ बेज़ोस ने पीछे छोड़ दिया है। नयी लिस्ट के अनुसार जेफ़ बेज़ोस अब तीसरे तथा अड़ानी अब चौथे स्थान पर है।

जेफ़ बेज़ोस की संपत्ति में अचानक से आया उछाल
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार जेफ़ बेज़ोस कि नेटवर्थ में बुधवार को 5.23 अरब डॉलर का उछाल आया है। वहीं अड़ानी की संपत्ति में 91.2 करोड़ डॉलर की गिरावट देखने को मिली है।अब उनकी संपत्ति कुल 118 अरब डॉलर ही रह गई है।

इस आदमी ने कमाए रोज़ 2 अरब डॉलर
साल 2022 में गौतम अड़ानी की संपत्ति में 44 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके चलते वह ऐसा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले अरबपति बन गये है। लेकिन इस साल इनकी कमाई में कुछ ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है बल्कि उनकी नेटवर्थ में 2.44 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

आपको बता दें की इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति फ़्रांस के बर्नाड अर्नोल्ट है। इस समय वह 182 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर है। इस साल इनकी नेटवर्थ में कुल 20 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।
अगर आसान भाषा में कहा जाये तो इन्होंने रोज़ 2 अरब डॉलर की कमाई की है। टेस्ला के मालिक इलोन मस्क इस लिस्ट में 132 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button