बिजनेसराष्ट्रीय

सस्ते में खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर, तो ये हैं पांच दमदार मॉडल, मिलेगी 200 किमी की रेंज

प्रट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर तेजी से रुझान बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के कई माडॅल्स कंपनियों ने बाजार में उतारे हैं। सरकार की तरफ से भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चलाने में भी काफी आसान होते हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर में अन्य खर्च काफी कम होता है। ऐसे में यदि आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैँ तो हम बता रहे हैं आपको इलेक्ट्रानिक स्कूटर्स के ऐसे मॉडल जो आपके लिए होंगे बेहतर

Okinawa Ridge Plus
ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,052 रुपये है। फुल बैटरी चार्ज होने पर यह स्कूटर 120 किमी तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 2-3 घंटे का वक्त है। कंपनी द्वारा इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

Hero Electric Optima CX
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर। इसकी शुरुआती कीमत 62,355 रुपये है। यह स्कूटर सिटी स्पीड और कम्फर्ट स्पीड दो वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। इसे चार कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 122 किमी की दूरी तय करता है। टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा कंपनी द्वारा बताई गई है।

Bounce Infinity E1
बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर। इसकी शुरुआती कीमत 55,114 रुपये से शुरू होता है और दो वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध है। इस स्कूटर में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसकी टॉप-स्पीड 65 किमी प्रति घंटा बताई गई है। फुल चार्ज बैटरी 85 किमी की रेंज देती है। वहीं बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है।

Ampere zeal
म्पीयर ज़ील इलेक्ट्रिक स्कूटर। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,478 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में करीब पांच घंटे का समय लगता है। एक बार इसकी बैटरी चार्ज होने पर 75 किमी तक चलती है। इसकी अधिकतम स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।

Ampere Magnus Pro
​​​​​​​
एम्पीयर मैग्नस प्रो स्कूटर। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 66,053 रुपये है। यह एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब ५ से ६ घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने पर यह 70-80 किमी तक चलती है। इसकी अधिकतम पीड 55 किमी प्रति घंटा है।

Related Articles

Back to top button