बिजनेसराष्ट्रीय

PMV EaS-E: आ रही भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, मात्र चार लाख रुपये में ! जल्द होगी लॉन्चिंग

PMV EaS-E Electric Car: भारत की अब तक सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी है, जिसकी शुरूआती कीमत 11.79 लाख रुपये है। वहीं इसका मुकाबला करने के लिए MG मोटर्स भी AIR EV पर जोरों से काम कर रही है। जबकि, इन सबको पछाड़ते हुए मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E (ईएएस-ई) जल्दी ही लॉन्च करने वाली है। इसे कार को भारत की सबसी सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है, क्योंकि इस कार को महज चार से पांच लाख रुपये में बेचने की बात कही जा रही है। बता दें कि सस्ती होने के बावजूद इसमें जबरदस्त रेंज दी जारही है।

PMV EaS-E की बैटरी

PMV EaS-E को रोजमर्रा के कामों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर इस कार को 120 से 200 किमी के रेंज के बीच चलाया जा सकता है। यह कार तीन वेरिएंट में भी मिलेगी, जिसमें ड्राइविंग रेंज अलग-अलग होगा। इस कार में चार्जिंग के लिए 3 kW एसी चार्जर दिया जा रहा है, जिससे कि गाड़ी की बैटरी 4 घंटे से भी कम समय में चार्ज हो जाएगी।

PMV EaS-E के अन्य फीचर्स

सस्ती होने के बावजूद PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार में कई लेटेस्ट फीचर्स मिलाने की उम्मीद है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एलईडी हेडलाइट्स, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, टेल लैंप और डीआरएल, ओवर-द-एयर अपडेट, अलॉय व्हील और एसी, लाइट, विंडो और हॉर्न के लिए रिमोट कंट्रोल फीचर भी होगा। साइज में यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm ऊंची होगी। इस कार में 2,087mm का व्हीलबेस हो सकता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm होने की बात कही जा रही है। बता दें कि इसका छोटा साइज खास शहरों के लिए डिजाइन किया गया है।

Related Articles

Back to top button