बिजनेसराष्ट्रीय

LIC धनवर्षा: 1597 रुपए का इन्वेस्ट आपको बना देगा 93 लाख रुपए का मालिक, जाने क्या है प्लान

LIC New Policy : LIC ने हाल फिलहाल में नया और एकदम आकर्षक प्लान लेकर आई है। जिस प्लान का नाम (LIC dhan varsha plan है। इस स्कीम की मदद से आप कम पैसे में 10 गुना तक अपना जोखिम कवर पा सकेंगे।LIC धन वर्षा हम सभी को पता है की एलआईसी देश की सबसे पुरानी और बड़ी बीमा पॉलिसी है। एलआईसी वक्त वक्त पर अपने कस्टमर के लिए नए नए ऑफर्स और स्कीम लाती है। इन स्कीम से पॉलिसी होल्डर को तमाम तरह के फायदे मिलते है। आज हम आपको ऐसी ही एक पॉलिसी के बारे में बताएंगे जिनसे इन्वेस्ट करके आप करोड़ो रुपए के मालिक बन सकते है।

इस स्कीम में आपका पैसा 10 गुना तक जोखिम कवर पा सकता है। ये वन टाइम प्रीमियम सबमिट करने पर आपको काफी अच्छा मुनाफा देती है। बता दे आपको धन वर्षा योजना एक गैर भागीदारी, गैर लिंक्ड और व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा इंश्योरेंस है।

बचत के साथ सिक्योरिटी की भी गारंटी
इस पॉलिसी में आपको बचत के साथ सिक्योरिटी दोनो दी जाती है। वही इस पॉलिसी के दौरान अगर पॉलिसी धारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवारवालों को या नॉमिनी को पॉलिसी फंड के रुपए दिए जाते है। वही ये योजना मॉचरिटी पर एक गारंटीड एकमुश्त राशि भी प्रदान करती है। वही इसमें आपको प्रीमियम के कुल अमाउंट का 10 गुना तक रिटर्न के तौर पर मिलता है। वही अगर आप छोटी उम्र से ही इन्वेस्ट करते है तो आप 10 लाख रुपए के एकमुश्त प्रीमियम दे कर LIC धन वर्षा 866 प्लान में ताबड़तोड़ रिटर्न पा सकते है।

योजना में मिलते है 2 विकल्प
LIC की इस पॉलिसी में 2 विकल्प दिए जाते है। पहले विकल्प चुनने पर जमा किए हुए प्रीमियम पर 1.25 गुना तक रिटर्न मिलता है। मतलब की 10 लाख के सिंगल प्रीमियम पर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पर नॉमिनी को 12.5 लाख रुपए का गारंटीड का रिटर्न एडिशन बोनस की तरह मिलेगा।वही अगर आप दूसरा विकल्प चुनते है तो 10 गुना तक रिस्क का कवर मिलता है। कहना का मतलब की सिंगल प्रीमियम पर पॉलिसी होल्डर की अगर मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है।

इस तरह समझे कैसे होगा फायदा
मान लीजिए कि आज से 35 वर्ष के किसी व्यक्ति ने 10 लाख रुपए की मूल बीमा राशि, 15 साल की LIC पॉलिसी अवधि और पॉलिसी विकल्प 2 के साथ पॉलिसी खरदीते है। तो एलआईसी धन वर्षा पॉलिसी में एक बार 8,74,950 रुपए मिलेगा। आपको बता दे की गैरेंटेड एडिशन की दर 40 रुपए प्रति 1000 रुपए की सरल सम एश्योर्ड है।

कैसे करे अप्लाई
एलआईसी धन वर्षा पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, पर्सनल, सिंगल प्रीमियम और एक बचत बीमा स्कीम है। इसको आप ऑनलाइन रूप से नही खरीद सकते है। इसे आप ऑफलाइन भी खरीद सकते है। आपको इसलिए एलआईसी कार्यालय जाकर अप्लाई करना होगा।

Related Articles

Back to top button