टैकनोलजीबिजनेस

HP ने भारत में लॉन्च किया पहला फोल्ड होने वाला Laptop, 4 लाख से अधिक कीमत जानिए खासियत

HP Launch Spectre Foldable Laptop / HP Spectre Foldable Laptop features / HP Spectre Foldable Laptop Price / HP Spectre Foldable Laptop Look: भारत की सबसे बड़ी लैपटॉप निर्माता कंपनी HP ने हाल ही में अपने एक नए फोल्डेबल लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। हाल ही में लैपटॉप में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। यह लैपटॉप आपको टैबलेट जैसे भी काम आने वाला है, क्योंकि यह फोल्डेबल है। इसकी कीबोर्ड बिल्कुल फोल्ड हो जाती हैं, फोल्डेबल लैपटॉप में आपको 17 इंच की स्क्रीन मिलने वाली है। वही 2.5K का रेजोल्यूशन मिल जाएगा। इसके अलावा यह लैपटॉप टच स्क्रीन वाला है, तो इसको आप टच करके भी चला सकते हैं। इसमें आपको 12.3 इंच का एक अच्छा खासा फुल HD डिस्प्ले मिलने वाला है।

अगर लैपटॉप के अधिक खासियत की बात करें तो इसमें आपको 400नेटस का SDR और 500 HDR मिलने वाला है। वही इस लैपटॉप में आपको विंडो 11 सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 5MP का कैमरा भी मिल जाता है। वहीं इसमें स्पीकर भी काफी ज्यादा अच्छा है। लैपटॉप Core i7 का सपोर्ट मिलता है। वही 12th जेनरेशन का यह लैपटॉप है। इसमें आपको 16GB की रैम और 1TB का स्टोरेज मिल जाता है। वह भी SSD स्टोरेज मिल जाता है।


4 लाख रूपए से अधिक कीमत

अगर लैपटॉप की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 4 लाख 15,000 रुपए के आसपास रखी गई है। इसको 4 अक्टूबर से सेल करना शुरू कर दिया गया है। वही इस लैपटॉप को फीचर्स को देखकर लोग इसको काफी ज्यादा पसंद करें है। लेकिन कीमत के चलते कुछ ही लोग इसको खरीद पा रहे हैं, फीचर्स के मामले में लैपटॉप लाजवाब है और काफी बेहतरीन है।

Related Articles

Back to top button