क्राइम

मुंबई से झारखंड जा रही एम्बुलेंस के ड्राइवर को आया चक्कर, खाना छोड़कर भागे लोग

पन्ना. मुंबई के बांद्रा से झारखंड जा रही एक एंबुलेंस रैपुरा के इमलिया के पास हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर को अचानक चक्कर आ गया और एम्बुलेंस से उसका नियंत्रण छूट गया। जिससे एम्बुलेंस सडक़ किनारे बने एक ढाबा में घुस गई। इस दौरान वहां खाट पर सो रहे एक व्यक्ति चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी के लिए रैफर कर दिया गया है।
एम्बुलेंस के चालक चंदन पांडेय (25) निवासी अंबेडकर नगर यूपी ने बताया कि एंबुलेंस चलते वक्त उसे अचानक चक्कर आ गया। जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुस गई। इसी दौरान वहां पर सो रहे एक बुजुर्ग नत्थू सिंह बुंदेला को सीने में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस खाट पर बुजुर्ग लेते हुए थे उसके पास एक अनाज की बोरी रखी थी जिसने एंबुलेंस को खाट पर टकराने से रोक लिया, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। हादसे में उनके कंधे पर चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ड्राइवर को भी हाथ में चोट आई है उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। चालक के साथी ने बताया कि उसे एक बार पहले भी वाहन चलाते समय चक्कर आया था, पर पिछले दो सालों से इस तरह की समस्या नहीं हुई थी।

Related Articles

Back to top button