कैब वालों से रहे सावधान! लड़कियों के साथ अब लड़के भी नहीं सुरक्षित
राजस्थान के जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जयपुर की एक किशोरी ने बाइक कैब बुक की थी । और बाइक चालक ने समय पर पहुंचकर उसे जहां जाना चाहा वहां छोड़ दिया। लेकिन छोड़ने के बाद वह चालक लड़की को धक्का देकर उसका सामान और फोन लूट लिया। वही उस लड़की ने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पायी। इसके बाद लड़की थाने पहुंची और बाइक वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
लड़की ने मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने रैपिडो से बाइक बुक की थी।उसे जवाहर सर्किल जाना था। तभी रमजान अली नाम का एक रैपिडो चालक आया और उसे वहां से उठाकर जवाहर सर्किल पर छोड़ दिया। लड़की ने बताया कि उसने उस बाइक चालक को पैसे भी दिए और पैसे लेने के बाद बाइक चालक जाते समय युवती का फोन छीनकर भाग गया।
वहीं इस घटना के बाद लड़की काफी चिंतित थी, उसने आसपास के लोगों से भी मदद मांगी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज कराया.। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। और उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द उस छोड़ को पकड़ लेंगे।
इसी तरह एक और मामला जनता कॉलोनी, आदर्श नगर से सामने आया है, जहां से एक मोबाइल लूट लिया गया। उत्तर प्रदेश निवासी मधुर जैन किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी दो बाइक सवार आए और उसका फोन छीन लिया। उस व्यक्ति ने बताया कि उसने फोन नहीं छोड़ा लेकिन बाइक सवारों ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे उसे काफी चोट आई। बाद में मधुर ने पुलिसकर्मियों की मदद ली और बाइक सवारों के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवाया।वहीं पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।