क्राइम

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग के अड्डे पर दी दबिश, 15 सटोरिए मौके पर गिरफ्तार

देश में सट्टे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालांकि हर जगह पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार सट्टोरियों के अड्डों पर दबिश दे रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबरें आ रही है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पुलिस ने एक साथ 15 सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल जबलपुर पुलिस को अपने मुखबिरों से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टा किंग नरेश ठाकुर के अड्डे पर छापा मारा और मौके पर ही सट्टा किंग नरेश ठाकुर सहित 15 लोगों को धर दबोचा।


खबरों के मुताबिक पुलिस ने 15 लोगों के साथ कुछ कैस भी बरामद किया है, हालांकि मौके पर पुलिस को कितना कैसे मिला इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्हाल सभी सट्टोरियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गढ़ा थाना इलाके में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का काम कर रहा है। मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई और सटोरी को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रौनक जायसवाल को गिरफ्तार किया था। अब इसके बाद पुलिस ने को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मध्य प्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई वाकई काबिले तारीफ है।

Related Articles

Back to top button