क्राइम

शादी में जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन की मौत, गम में डूबा परिवार, जानिए पूरी घटना

घर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। जयमाला के लिए स्टेज सज कर तैयार था। सुर्ख जोड़े में दुल्हन वरमाला डालने के लिए स्टेज पर चढ़ी और अपने दूल्हे की आरती उतारी और उसके गले मेें माला डाल दिया। इस दौरान खुशी का माहौल था, तालियां गडग़ड़ा रही थीं। तभी अचानक दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी और फिर नहीं उठी। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। यह घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है। इस हादसे से शादी की खुशियां चंद सेकेंड में मातम में बदल गईं। दुल्हन की मौत से दोनों परिवार गम में डूब गए।

यहां की है घटना
बता दें कि लखनऊ के भदवाना गावं के फर्नीचर कारीगर राजपाल शर्मा की बेटी शिवांग की शादी लखनऊ के ही बुद्धेश्वर के निवासी फर्नीचर कारीगर विवेक से हो रही थी। शुक्रवार की रात बारात पहुंचने पर उसका स्वागत-सत्कार किया गया। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद वरमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर लाया गया। पूरा माहौल खुशनुमा था, दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली हो रही थी। वरमाला के लिए रीति-रिवाज हो रहे थे। इसी दौरान दुल्हन शिवांगी स्टेज पर रखी कुर्सी पर बैठने लगी, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जल्दी ही दुल्हन को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

दोनों परिवारों में टूटा दुखों का पहाड़
शादी के दौरान दुल्हन की मौत होने से दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की तमाम खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गईं। दुल्हन के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। दुल्हन की मौत से दुखी दूल्हे के घरवाले और मृतका के परिजन अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button