क्राइम

बेटी ने की अपनी मर्जी से शादी तो पिता ने दी दर्दनाक सजा, कोर्ट में पुलिस के सामने पिता ने बेटी को गोलियों से भुन डाला

पाकिस्तान के कराची से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। जिसमें पिता ने अपनी ही बेटी को पुलिस के सामने कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। बेटी ने अपनी मर्जी से लव मैरिज किए तो यह बात पिता को पसंद नही आई और पिता ने अपना दिमागी संतुलन खोते हुए बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पाकिस्तान की कानून व्यवस्था के बारे में पूरा जग जानता हैं। यहाँ से बहुत ही दर्दनाक और खतरनाक खबर सामने आई हैं। दरअसल बात यह है की पिता ने अपनी झूठी शान के लिए कोर्ट परिसर में पुलिस कर्मचारियों के सामने ही अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है की बेटी ने अपनी मर्जी से शादी की तो यह बात पिता को पसंद नही आई। और पिता ने अपनी झूठी शान के लिए बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आगे बताया के मृतक लड़की का नाम हाजरा हैं। और अपराधी पिता का नाम अमीर जमान महमूद हैं। जिसकी उम्र 65 वर्ष हैं। जब पीडिता हाजरा को महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल इमरान जमां कोर्ट परिसर में लेकर जा रहे थे। उसी दौरान पिता बेटी का पीछा करते हुए कोर्ट परिसर में पहुंचा था। इसके बाद पिता ने गोली चलाकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की मृतक की उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब थी। इस गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।

लड़की की मर्जी की शादी से पिता थे नाराज

पुलिस ने बताया की आरोपी के हथियार को कब्जे में ले लिया गया हैं। बेटी अपनी मर्जी से अपने पसंदीदा लडके से शादी करना चाहती थी। इस बात से गुस्सा होकर पिता ने बेटी की हत्या कर दी। लेकिन कोर्ट परिसर में इतनी बड़ी घटना पुलिस के सामने होने से पाकिस्तान कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button