Viralक्राइम

Devar Bhabhi: विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर ने किया घिनौना काम, अब पुलिस के पास पहुंच मामला

Devar Bhabhi: उत्तर भारत बिहार में गया जिले की माहुली में रहने वाली विधवा औरत के साथ शादी करने का झांसा देकर उसके देवर ने उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाएं। इसी के साथ ससुराल वालों ने दोबारा शादी करने के नाम पर युवती के मायके वालों से दहेज के रूप में ₹200000 भी मांगे। ससुराल वालों ने देवर की शादी सिद्धार्थनगर में तय कर दी थी इस मामले में जब पुलिस ने देवर पर और उसके ससुराल वालों पर दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।


पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी शादी 27 मई 2013 को हुई थी। 1 साल बाद 31 मई 2014 को उसके पति की मृत्यु हो गई। उसके ससुराल और मायके वालों ने मिलकर दोबारा उसकी शादी की युवती के मृत भाई देवर के साथ किए जाने का फैसला किया। जबकि उस वक्त उसका देवर विदेश में था उसका देवर भी इस बात से सहमत हो गया। कुछ दिनों बाद जब देवर घर आया तो उसने शादी का झांसा देकर अपनी भाभी के साथ शारीरिक संबंध बनाए बाद में देवर दोबारा छुट्टी समाप्त होने पर विदेश चला गया।

देवर महिला से आए दिन फोन पर बात करता था और उसे विश्वास दिलाता था कि वह उसी से शादी करेगा। साल 2019 में देवर के परिजनों द्वारा जमीन पंजीकरण करवाने के लिए उसके मायके से ₹200000 दहेज के रूप में मांगे गए। महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि करीब 8 वर्ष बाद देवर घर आया किंतु घर आने से पहले ही ससुराल के लोग साजिशन उसे मायके भेज चुके थे।


बेहद गोपनीय तरीके से देवर की शादी को सिद्धार्थनगर जिले में तय कर दी गई इस बात की जानकारी होने पर देवर और ससुराल वालों से बातचीत भी की गई किंतु ससुराल वाले काफी नाराज हो चुके थे देवर ने तो उसके साथ शादी करने से भी मना कर दिया था। अब आरोप है कि उसके देवर सास और जेठ एक बार फिर विवाह करने के लिए मायके वालों से ₹200000 दहेज ले रहे है।


महिला ने पुलिस की तहरीर पर देवर की शादी रुकवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। अशोक केडी सिंह ने कहा कि आरोपी देवर पर दुष्कर्म और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है विवेचना से जो तथ्य सामने आए हैं उसी के अनुसार कार्यवाही की जानी है।

Related Articles

Back to top button