क्राइम

पैसों की लालच में पिता ने 14 साल की मासूम बेटी को दुगनी ऊम्र के आदमी को 3 लाख में बेचा, 40 साल के आदमी ने 9 महीने में किया बुरा हाल

पैसा इंसान को हैवान बना देता है, इसे पाने के चक्कर में इंसान कुछ भी करने से पीछे नहीं हटता। यहां तक कि लोग पैसे के लिए अपने आपको भी बेच देते हैं। एक पिता ने पैसों के चक्कर में अपनी ही बेटी की जिंदगी दांव पर लगा दी। राजस्थान से आ रही यह खबर रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबरें है। यहाँ एक बाप ने पैसों के लालच में अपनी ही बेटी को बेच डाला। राजधानी जयपुर में एक पिता ने 3 लाख रुपये पर अपनी 14 बेटी की साल की दोगुने उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी करवा दी।

आरोपी पति 9 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने अब जवाहर सर्किल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जवाहर सर्किल पुलिस मामले की जांच कर रही है। FIR दर्ज करते समय पीड़िता से पूछा गया तो उसने बताया कि वह धौलपुर की रहने वाली है। उसकी मां का निधन हो गया। मां के चले जाने के बाद सौतेले पिता उसे परेशान करने लगे। वो आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी और 3 लाख रुपये में 40 साल के व्यक्ति को सौंप दिया और उससे जबरदस्ती विवाह करवा दिया। पिछले 9 महीने से वह उस व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी काट रही हैं।

आरोपी पति उसकी कम उम्र होने के बावजूद उसका पति जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। पिछले 9 महीने से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था और इंकार करने पर मारपीट करता था। मामला धोलपुर का होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच धोलपुर के बाड़ी पुलिस को सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button