क्राइम

तीन बच्चों का बाप प्रेमिका के साथ हो गया फरार, कई साल से था प्रेमिका से संबंध, पत्नी ने पुलिस से मांगी मदद

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस जिले से तीन बच्चे का बाप अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया है। और उसने पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि तीन बच्चे के बाप का प्रेमिका से काफी साल पुराना संबंध था। अब पत्नी बच्चों को लेकर पुलिस में मदद की गुहार लगा रही है। और अपने पति को वापस लाने के लिए पुलिस से मदद मांग रही है।

दरअसल बात यह है कि राजू राजपूत नामका यह शख्स मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। जिसकी पत्नी का नाम सुशीला है। इन दोनों की शादी काफी साल पहले हो गई थी। और अब संतान में तीन बच्चे है। इनका जीवन अच्छे से चल रहा था। लेकिन राजू को किसी अन्य लड़की से प्यार हो गया था। इनका प्यार काफी साल से चल रहा था। और यह दोनों कई वर्षो से एक दूसरे के प्यार में थे। पिछले कुछ दिन पहले राजू अपने तीन बच्चों और पत्नी सुशीला को छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया है।

अब राजू की पत्नी अपनी सास और बच्चों के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। सुशीला का कहना है कि पुलिस उसके पति को वापस ले आए। अब शिकायत दर्ज करवाने के बाद आगे की कारवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button