क्राइमरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa News : इधर सीएम कानूून व सुरक्षा प दे रहे भाषण, उधर ढाबे में युवक ने मारी गोली

विंध्य भास्कर डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार विंध्य में सक्रिय है। सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में महिला सुरक्षा के दाबे कर रहें है। वहीं उनकी मौजूदगी में ही जिले में ढाबे में बैठे युवक को गोली मार दी है। यह हादसा तब हुआ जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मऊगंज में भाषण देने पहुंचे। इस घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट है। बावजूद हथियार दोपहार सरेराह युवक युवती की गोली मारने की घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

बता दें कि मनगवां में स्कूटी में आए युवक युवक युवती ने पहले से ढाबे में बैठे दूसरे युवक को गोली मार दी। युवक के सिर पर गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे संजय गांधी चिकित्यालय रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लेकिन आरोपी युवक युवती वारदात के बाद भागने में सफल रहें। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है।

वहीं गोली की घटना के बाद हड़कंम
बताया जा रहा है कि दोपहर गोली की घटना के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी घटना के कारणों को पता नहीं चला है। वहीं गोली मारने वाले युवक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। गोली की घटना के बाद आसपास के लोग भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

Related Articles

Back to top button