क्राइम

4 दिन तक लड़की को बंदक बनाकर रखा, दो लड़कों ने किया गैंगरैप

हिमाचल प्रदेश से समाज को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई हैं। एक युवती के साथ मिलकर कई लोगों ने गंग रैप किया हैं। इस युवती को पहले कई दिनों से एक बंद मकान में कैद करके रखा गया था। जहाँ पर कई दिनों से लगातार कई दिनों तक इस युवती के साथ गैंग रैप हुआ हैं। जब पुलिस को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए गैंगरैप के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया हैं। इस आरोपी का नाम परविंदर सिंह बताया जा रहा है जो चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा हैं।

पीड़िता शिमला की रहने वाली बताई जा रही है जिसके साथ गैंगरैप की घटना चंडीगढ़ में हुई हैं। पीड़िता को आरोपियों ने एक बंद कमरे में कई दिनों से बंदक बनाकर रखा हुआ था। कई दिनों से महिला यह यातना भुगत रही थी, एक दिन जब इस लड़की को भागने का मौका मिला तो यह वहां से निकालकर नजदीकी थाणे में पहुंची और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी. जिस मकान में पीड़िता को कैद करके रखा गया था वहा पर पुलिस ने छापा मारा तो एक आरोपी परविंदर सिंह पकड़ा गया।

पीड़िता का बयान पुलिस ने कोर्ट के सामने रिकॉर्ड कर लिया है और आरोपी परविंदर सिंह को जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया की 2 आरोपी थे जिसका नाम परविंदर और सनी हैं। पीड़िता की दी गई जानकारी के अनुसार सबसे पहले सनी ने उसका बलात्कार किया और फिर दोनों ने बारी-बारी से रैप किया। रैप करने के बाद दोनों फिर से पीड़िता को बाँध देते थे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी करवा लिया है जिसमे रैप की पुष्टि हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला मोहाली में जॉब करने के लिए आई थी और किराए के मकान में रहती थी। दोनों आरोपियों ने उससे दोस्ती करके उसके साथ संपर्क बनाना शुरू कर दिया। एक दोनों घुमाने के बहाने से उसे सेक्टर 39 के किसी मकान में ले गए जहाँ पर उसे कैद कर लिया और बलात्कार किया।

Related Articles

Back to top button