क्राइम

प्यार के लिए पति की बलि, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल

प्यार के लिए पति की बलि, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल

प्यार के लिए अपने ही पति को जान से मार देने का चौकाने वाला एक मामला सामने आया है। गाजियाबाद की यह घटना है। यहां एक नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने लोगो को चौका के रख दिया है। 13 साल की बच्ची के बयान पर पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिले जानकारी के मुताबिक कविता नाम की महिला गाजियाबाद में सर्वोदय अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वही अस्पताल में इंश्योरेंस में काम करने वाला विनय शर्मा से प्यार करती थी। कविता और उसके पति महेन्द्र के बीच लगाई झगडे होते रहते थे। पुलिस से मिल जानकारी से 29 नवंबर के रात को महेन्द्र शराब पीकर घर आया था उसके और उसकी पत्नी कविता के बीच काफी लड़ाई झगडे हुआ। उसके बाद कविता ने अपने प्रेमी विनय के साथ मिलकर महेन्द्र का गला दबाकर उसकी जान लेली। अपने गुना को छुपाने के लिए कविता ने बड़ी चालाकी से महेन्द्र के मृत शरीर को सर्वोदय अस्पताल लेकर गई। वहा सबको भरोसे में लेने के लिए सबको बताने लगी के महेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्माहत्या करली है।

अस्पताल के प्रोटोकॉल को निभाते हुए पूरे मामला पुलिस तक पहुंचा। महेन्द्र की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पता चला के महेन्द्र के मौत गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले के जाज पड़ताल के चकते महेन्द्र की 13 साल की बच्ची ने बताया के। महेन्द्र शराब पीकर आया था और कविता से लड़ाई कर रहा था। बच्ची ने आगे बताया के उसकी मां कविता उसके पिता के छाती पर बैठकर गला दबा रही थी। बच्ची के बयान के आधार पर कविता को पुलिस न गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button