क्राइममध्य प्रदेश

Rewa News: ससुराल में दुल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर देकर मारने का आरोप

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में बड़े अरमानों के साथ अपनी दुल्हन की विदाई कराने ससुराल पहुचे दुल्हे को अंततः मौत मिल गई। लड़के के परिजन ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे है। यह मामला रीवा जिले के मनगंवा थाना के पिपरवार गांव से सामने आ रहा है। जंहा लालगांव निवासी ज्ञानेन्द्र पांडे की तबियत खराब हो गई और उसे ईलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


एक माह पूर्व हुआ था विवाह


एक माह पूर्व ही ज्ञानेन्द्र पांडे का विवाह पिपरवार गांव में चौबे परिवार के यंहा हुआ था। विवाह की सभी रस्म पूरी करवाई गई, लेकिन लड़की पक्ष के लोग विदाई नही किए। बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। वही लड़के के पिता ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे फोन करके बुलाए थें कि वह आ जाए तो वे लड़की की विदाई उसके साथ कर देगे। जिस पर युवक एक दिन पूर्व ही अपनी ससुराल पिपरवार जा पहुचा।


अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल पक्ष के लोग


लड़के के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे जहर दे दिए और उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनके बेटे का मोबाईल भी बंद आ रहा था। जब उन्हे जानकारी हुई तो वे अस्पताल पहुचे, लेकिन इसके पूर्व उनके बेटे की मौत हो गई थी।


बरातियों से हुई थी मारपीट


विवाह आयोजन के दौरान बारातियों एवं घराती पक्ष के लोगो में विवाद हो गया था। लड़के के पिता का आरोप है कि घरातियों ने बारातियों के साथ मारपीट किए थें। उनका कहना था कि घराती पक्ष के लोग नषे में थें, जबकि उनके बारातियों ने कोई नषा नही किया था। इसके बाद भी विवाद किए और लड़की की विदाई नही किए। विवाह से ही चल रहा यह विवाद उनके बेटे की मौत का कारण बन गया।

Related Articles

Back to top button