क्राइम

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो उड़ गए होश

मध्य प्रदेश के शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया गया है। यह सेक्स रैकेट ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा, जहां पर सेक्स रैकेट में शामिल कई युवतियों को ब्यूटी पार्लर के संचालक के साथ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ युवतियां मौके से फरार हो गई हैं एल। पुलिस जब छापा मारने गई तो वहां पर उनको कई प्रकार की आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं।

इंदौर में तेजाजी नगर पुलिस को उनकी खबरी से जानकारी मिली कि लंबोदी ग्राम के अंदर रानी बाग कॉलोनी में एक ब्यूटी पार्लर चलाया जा रहा है। यह पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में एक सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है और कई प्रकार के अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। जब पुलिस को यह सूचना मिली तो उन्होंने खबरी के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर पर छापा मार दिया। वहां पर विदेशी युवतियों के साथ ही ब्यूटी पार्लर के संचालक जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर के अंदर कई प्रकार की शराब और नशीली सामग्री भी बरामद हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्यूटी पार्लर के अंदर जावेद और उनकी पत्नी दोनों मिलकर सेक्स रैकेट का धंधा करते हैं। विदेशों से और कई अन्य राज्यों से युवतियों को यहां पर काम पर लगा कर इस प्रकार से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। पिछले काफी समय से यह ब्यूटीपार्लर चल रहा है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से इस प्रकार की देरी हो गई। फिलहाल जावेद की पत्नी मौके से फरार हो गई है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button