क्राइम

सुहागरात को दुल्हा घर की जगह पहुंच गया थाना, पूरी रात थाने में बिताई मामला जान रह जाएंगे हैरान

शादियों का सीजन चल रहा है और हमें इससे जुड़ी हुई कई प्रकार की खबरे सुनने को मिलती रहती है। अब एक खबर सुनने को मिल रही है जिसमे दूल्हा सुहागरात मनाने की जगह पूरी रात जेल में बिता रहा था। यह ताजा मामला सामने आया है हरिद्वार के डोभाल से जहाँ पर एक दूल्हा शादी के दौरान हुई लड़ाई में कूद गया तो उसे बहुत महंगा पड़ा। उत्तरी हरिद्वार में पुलिस ने दुल्हे सहित दोनों पक्षों के 3 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और चलाना काट दिया। अब यह खबर वहां पर आसपास के सभी इलाकों में तेजी से वायरल हो रही है।

यह शादी भीमगोडा के रामलीला मैदान पर चल रही थी। सभी एन्जॉय कर रहे थे तभी डीजे बजाने की बात को लेकर दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस लड़ाई में दूल्हा भी कूद गया और लड़ाई और ज्यादा बढ़ गई। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों के बहुत सारे लोगों को चोटे आई है। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया की प्रिंस यादव जो हिल बाईपास का रहने वाला है उसकी शादी स्थानीय लड़की से हो रही थी। उसी दौरान लड़का और लड़की के पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो काफी ज्यादा बढ़ गया।

लड़ाई किसी छोटे विवाद से शुरू हुई थी लेकिन दूल्हा भी नशे में था। जिसकी वजह से दोनों ही पक्षों के बीच में शुरू हुआ झगड़ा बहुत ही ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद झगड़ा ज्यादा बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया। उसके बाद पुलिस ने वहां पर आकर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे दूल्हा भी शामिल था। उसके बाद पुलिस ने तीनो का चालान काटने के बाद ही उन्हें छोड़ा। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया उसके बाद ही लड़की की विदाई हुई।

Related Articles

Back to top button