क्राइम

अमीर लड़कों को फंसाकर करती थी सेक्स, फिर विडियो बनाकर करती थी ऐसा काम, पुलिस ने सेक्स रैकेट गैंग को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस ने एक ऐसी गैंग को गिरफ्तार किया है जिसमें कुछ महिलाएं शामिल है, जो पहले अमीर लड़कों से सेक्स करती थी उसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करके वसूली कर रही थी। यह गैंग कई लोगों को अब तक अपना शिकार बना चुका है। अश्लील वीडियो बनाकर फिर अमीर लड़कों से मारपीट करके और उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर यह उनसे वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में छापा मारते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें 2 लड़कियां भी शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पुष्पा ग्रीन कॉलोनी के अंदर इस गैंग ने एक मकान किराए पर ले रखा था। जहां पर फोन पर बात करते हुए अमीर लड़कों को दोनों लड़कियां बुलाती थी और फिर उनके साथ सेक्स करती थी। फिर अतरंगी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। परिवार और समाज में बदनामी के डर से कई लोग अब तक इनका शिकार बन चुके थे। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मंगलवार को उनके ठिकाने पर छापा मारा यहां पर 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 6 अन्य लोग गिरफ्तार हो गए हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामला कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह शिवापुरम कॉलोनी का निवासी दीपक कश्यप, हाइडल कॉलोनी का निवासी राहुल और कृष्ण विहार कॉलोनी का निवासी दीपक यादव और इनके साथ 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग पिछले काफी समय से इस इलाके में एक्टिव थी और अब तक कई लोग इनका शिकार बन चुके हैं। रामपुर और बरेली के आसपास के इलाके में इन्होंने सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Related Articles

Back to top button