क्राइममध्य प्रदेश

आपरेशन क्लीन: REWA शहर में “दहशत” फैलाने वाले अरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा. दो गैंगों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में सट्टा बार व करहिया गोली कांड की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने आपरेशन क्लीन अभियान के तहत आरोपियों को पकड़ा तो पूछताछ में उन्होंने दोनों घटनाओं का खुलासा किया। समान थाने के इंदिरा नगर में 7 सितंबर की रात बाइक से आए हथियारों से लैश दो दर्जन युवक आए थे जिन्होंने जमकर तोडफ़ोड़ की थी। काफी देर तक आरोपी आतंक मचाते रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उनकी तलाश में पुलिस ने आपरेशन क्लीन शुरू किया था जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में इस पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को चाय सुट्टा बार में आरोपी लकी सिंह परिहार का अपने साथियों के साथ होने की सूचना मिली थी। arope आरोपी उस पर हमला करने के इरादे से वहां गए थे लेकिन उस समय तक वह चला गया था। फलस्वरूप आरोपियों ने सट्टाबार में तोडफ़ोड़ की और वाहनों को निशाना बनाया। इस घटना का बदला लेने के लिए आरोपी लकी सिंह परिहार ने चोरहटा थाने के करहिया में आशीष साहू व ज्ञानी सिंह पर हमला कर हवा में फायरिंग की थी। दोनों गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी जिस पर वे एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का आपरेशन क्लीन लगातार जारी रहेगा। करीब दर्जन भर की संख्या में आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस अब दबिश दे रही है।

आदतन अपराधी है सरगना, जिलाबदर की हुई कार्रवाई
इस गिरोह का मुख्य सरगना शिवांक तिवारी उर्फ मंटू है जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी सहित अन्य धाराओं के 8 मामले दर्ज है। वह मारपीट कर उसका वीडियो बनाकर दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया में वायरल करता है। उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई कर कलेक्टर कार्यालय में पेश किया था जहां उसके खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया गया।

हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी
पुलिस ने इन गैंगों के आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में मंटू उर्फ शिवांक तिवारी पिता विष्णुशंकर 25 वर्ष निवासी झिरिया थाना सिविल लाइन, शुभम परौहा उर्फ कुलदीप द्विवेदी पिता अरुण द्विवेदी 24 वर्ष निवासी नकटी थाना ताला, सत्यम सिंह परिहार पिता लवकुश 23 वर्ष निवासी सिजहटा थाना रामपुर बघेलान हाल ढेकहा, रोहित मिश्रा पिता सरोज प्रसाद मिश्रा 18 वर्ष निवासी नईगढ़ी हाल करहिया व दो नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से तीन बाइक, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस, एक स्टील का राड व दो नग डंडा बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दर्जनभर फरार आरोपियों की तलाश में आपरेशन जारी
पुलिस ने दर्जन भर फरार आरोपियों की तलाश में आपरेशन क्लीन को तेज कर दिया है। नितिन पटेल निवासी करहिया, सुमित जायसवाल निवासी करहिया, आशीष साहू निवासी करहिया, प्रतीक सिंह निवासी धिरमा नाला, आदर्श त्रिपाठी निवासी जेरुका, रितु उर्फ पुष्पराज सिंह निवासी बांसघाट, दीपक साहू निवासी करौंदी थाना ताला जिला सतना, फैजल मुसलमान निवासी किटवरिया, करण निवासी करहिया, आकाश सिंह निवासी करहिया फरार है। उनकी तलाश में पुलिस ने सर्च आपरेशन तेज कर दिया है और साइबर की मदद से उन पर निगरानी बढ़ा दी है।

शांति व्यवस्था भंग करने वाले बाइकर्स की तलाश में आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है जिसमें बदमाशों को पकड़ा गया है। उनके पास से असलहा बरामद हुआ है। पकड़े आरोपियों ने सुट्टाबार में हमले की घटना को स्वीकार किया था। आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद हुए है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
अनिल सोनकर, एएसपी रीवा

Related Articles

Back to top button