क्राइममध्य प्रदेशरीवा

Rewa News : रीवा में लव जिहाद का मामला दर्ज, धर्म छिपाकर युवती का किया शरीरिक शोषण

रीवा। लव जिहाद के खिलाफ भले ही कानून बनाया गया हो, लेकिन धर्म छिपाकर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में बदमाश किस्म के लोग फंसा कर उनका शरीरिक शोषण कर रहे है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जंहा पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है। गुढ़ पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, रेप एवं धमकी देने का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

निजाम खान बना नितिन पटेल

पीड़िता ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया है कि निजाम खान नामक सख्स सोशल मीडिया के माध्यम से उससे जान पहचान किया और फिर उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसका शरीरिक शोषण करके उसे ब्लैकमेंल कर रहा है। वह खुद को नितिन पटेल अपना नाम उसे बताया था। बाद में पता चला कि उसका असली नाम निजाम खान है।

महिला थाना में की शिकायत

धर्म छिपाकर युवती का शरीरिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि आरोपी गुढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके चलते महिला थाना की पुलिस ने केश डायरी गुढ़ थाना की पुलिस को सौपा है। जिस पर गुढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

फेसबुक से हुई थी जानपहचान

युवती ने पुलिस को बताया कि फेसबुक से युवक की जान पहचान हुई थी। युवक उसे फ्रेडरिक्सेट भेजा था, लेकिन वह अपना असली नाम नही बताया और वह युवक की बातों में आ गई। बाद में आरोपी युवक के रहन-सहन से उसे शंका हुई कि वह उसके साथ धोखा कर रहा है। जब इस सबंध में वह आरोपी युवक से बात की तो वह धमकी देने लगा। जिसके चलते पीड़िता अब न्याय के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Related Articles

Back to top button