क्राइमरीवालोकसभा चुनाव 2024

हेल्थ कार्ड के बहाने ठगी करने वाला गिरोह लगा पुलिस के हाथ, महिलाओ ने पहुचाया जेल

रीवा। हेल्थ कार्ड बनाने के बहाने महिलाओं एवं ग्रामीणों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कारवाई करते हुए जिले के गोंविदगढ़ थाना की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि संगीता नामक महिला अपने अन्य 10 महिलाओं के साथ थाना में रिपोर्ट लिखाई थी की दो लोग उनके घर पहुचे और बताया कि शासन द्वारा हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं सभी लोग अपना अपना आधार कार्ड नंबर नोट करा कर अंगूठा लगाने वाली मशीन में अंगूठा लगा दें सभी महिलाओं ने अपना आधार कार्ड देकर मशीनों में अंगूठा लगा दिया और वह आरोपी मौके से फरार हो गए बाद में महिलाओं को पता चला कि हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है।

5 आरोपी गिरफ्तार
प्ुलिस के मुताबिक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका मुख्य सरगना आरोपी विकास कोरी मनगवां में बैठकर एक गिरोह संचालित कर रहा था जो नए-नए लड़कों को अपनी बातों में उलझा कर अपराध करने के लिए रजामंद करके लड़कों को अंगूठा लगाकर पैसा निकालने वाली मशीन एक मोबाइल एक आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराता था। जिसके द्वारा लड़कों द्वारा क्षेत्रों में जाकर देहात में महिलाओं के साथ हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की जाती थी इस प्रकार थाना गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा 420 के दो मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से जप्त हुई मशीन और मोबाईल
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 मोबाइल कीमती 200000, एक मोटरसाइकिल कीमती 100000, 5 थंब इंप्रेशन मशीन जिनकी कीमत 20000 है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों को भी होल्ड रखा गया है जिनमें लाखों रुपए होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button