एग्जाम न्यूज़दिल्लीभोपालमध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

MPPSC Topper 2023: प्रियंका और प्रशांत बने डिप्टी कलेक्टर, जाने सफलता की कहानी ,बैतूल का किया नाम रोशन

नई दिल्ली। सफलता अक्सर कड़ी मेहनत करने वाले को जरुर मिलती है भले ही इसका समय अधिक हो जाए या कम समय रहें सफलता जब मिलती है तो यह किसी कि खुशियों में चार चांद लगा देतीं है। ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले प्रियंका और प्रशांत उइके की भी रही है। सफलता वो कहानी जिसमें एमपीपीएससी की परीक्षा पास करके परिवार का नाम रोशन कर दिया।

प्रियंका बनी डिप्टी कलेक्टर

मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 का मुख्य परीक्षा रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका ने 23 वीं रैंक हासिल की है जिसके बाद प्रियंका अब डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित होने वाली हैमध्यप्रदेश के बैतूल की रहने वाली प्रियंका भलावी ने भी एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर के प्रदेश में परिवार का नाम रोशन कर दिया है।

पिता है शिक्षक

दरसअल प्रियंका ने 2017 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। 2019 में उनका इंटरव्यू के लिए चयन हुआ था लेकिन फाइनल राउंड में बाहर हो गई। प्रियंका के पिता शिक्षक हैं। प्रियंका ने अपनी सफलता से बैतूल जिले के साथ आदिवासी समुदाय का नाम भी रोशन किया है।

प्रशांत उइके बनेगें डिप्टी कलेक्टर

साथ ही बैतूल के मालवीय वार्ड निवासी और सेवानिवृत प्राचार्य रामराव उइके के पुत्र प्रशांत उइके का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। एमपीपीएससी 2020 की मुख्य परीक्षा में 20 वीं रैंक लाकर अपनी लगन और मेहनत से प्रशांत ने फिर परिवार को खुसियां दे दी।

डीएसपी पद को पड़ा छोड़ना

वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो इससे पहले प्रशांत ने राज्य सेवा परीक्षा 2016 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर भी चयनित हुए थे। लेकिन चयन के बाद एक्सीडेंट होने के कारण फिजिकल ट्रेनिंग नहीं कर पाए। ऐसे में उन्हें डीएसपी का पद छोड़ना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button