मनोरंजन

हिंदी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री थीं देविका रानी, पर्दे पर पहला किसिंग सीन देकर मचाया था तहलका

हिंदी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री देविका रानी को कहा जाता है। उस दौर में जब लड़कियों को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी, तब उन्होंने अभिनेत्री बनकर लड़कियों के लिए नए रास्ते खोले थे। देविका नौ साल की उम्र में ही शिक्षा हासिल करने के लिए इंग्लैंड गईं। वहीं रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की। देविका को उन चंद शख्सियतों में से एक माना जाता है जिन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया।
देविका रानी अपने 10 साल के करियर में हिन्दी सिनेमा को नई ऊंचाईयों तक ले गईं। देविका रानी का जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में हुआ था जबकि उन्होंने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को छोड़ दिया। उनकी एक्टिंग स्टाइल की तुलना ग्रेटा गार्बो से भी की गई। जिस कारण उन्हें ‘इंडियन गार्बो’ जैसे कॉम्प्लिमेंट भी दिए गए। दूसरी तरफ उन्हें अपने गर्म स्वभाव के लिए ‘ड्रैगन लेडी’ भी कहा गया।

Related Articles

Back to top button