मनोरंजन

एक्ट्रेस अनुष्का सेन का सामने आया किलर लुक, दिए एक से बढ़कर एक पोज

मजह 19 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मनोरंजन की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया है। अपने ऐक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए सालों-साल मेहनत करनी पड़ती है। अनुष्का सेन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें बच्चों के फंतासी शो, बाल वीर में मेहर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अनुष्का सेन ने भारतीय ऐतिहासिक नाटक टेलीविजन श्रृंखला झांसी की रानी में मणिकर्णिका राव / रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाई है। अपने काम के साथ-साथ वो देखते ही देखते अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके चर्चे तो आजकल हर जगह हैं। अनुष्का अपनी ऐक्टिंग के साथ-साथ स्टाइलिश लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींच रही हैं।

बन चुकी हैं सोशल मीडिया सेंसेशन
अनुष्का अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर रोज ही फैंस को उनका बोल्ड लुक देखने के मिल जाता है। ऐसे में अनुष्का के चाहने वालों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। अब एक बार फिर से अनुष्का ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है।
anushka sen2

Related Articles

Back to top button