मनोरंजन

एक्ट्रेस बोली ‘मैं ऋतिक रोशन से शादी करूंगी, अगर वो फिर से घर बसाने के लिए तैयार हैं’

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के पास आज के समय में बहुत लंबी फैन फॉलोविंग है। फिल्म इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन ने बहुत नाम कमाया है। आज के समय में ऋतिक रोशन की लाखो लड़कियां फैन है। आपको बता दे की ऋतिक रोशन ने जब अपनी वाइफ सुजैन खान से अलग हुए उसके बाद से हाल ही में ऋतिक रोशन की डेटिंग की अफवाह सबा आजाद के साथ जुड़ी थीं, जहां मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को हाथों में हाथ पकड़े स्पॉट किया गया था, हालांकि दोनों की रिलेशनशिप की क्या सच्चाई है, वो वक्त के साथ ही पता लग पाएगा, लेकिन इस बीच एक ऐसी एक्ट्रेस भी जिन्होंने खुलेआम ऋतिक रोशन से शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी। कौन हैं वो एक्ट्रेस जानिए…

गायत्री भारद्वाज ने अपने एक इंटरव्यू में अपने प्यार पर खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से शादी करने की इच्छा जाहिर की। गायत्री ने कहा कि ‘मैं ऋतिक रोशन से शादी करूंगी, अगर वह फिर से घर बसाने के लिए तैयार हैं।’ दरअसल इंटरव्यू के दौरान गायत्री ने कई चीजों पर बात की थी, जिसमें एक पर उन्होंने साफ अपनी इच्छा बताते हुए कहा कि वो ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती हैं।

आपको बता दे की फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2018 का ताज पहनाया गया था। गायत्री की मां एक सायकॉलजिस्ट हैं और पिता पायलट हैं। उन्होंने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है। दिसंबर 2020 में उन्होंने अपना पहला वेब शो ‘ढिंढोरा’ किया था। इसके अलावा वह जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button