मनोरंजन

ये एक्ट्रेसेस शादी के कुछ महीनों बाद ही बन गईं मां, शादी से पहले प्रेगनेंसी पर होना पड़ा था ट्रोल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। बता दें कि इस कपल ने 9 जून 2022 में शादी की थी और शादी के महज 4 महीने बाद ही दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। हालांकि नयनतारा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो शादी के कुछ महीने बाद मां बन गईं हैं, इससे पहले भी कई सारी एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ समय बाद ही मां बनने की जानकारी शेयर कर चुकी हैं। आइये जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो शादी के कुछ माह बाद ही मां बन गईं-

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधी थी। विवाह के करीब दो माह बाद ही आलिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से 10 मई 2018 में शादी की थी। शादी के करीब 6 महीने बाद नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नेहा ने ये जानकारी सबके साथ साझा की थी। ऐसे में खबर ये भी आ रही थी कि नेहा शादी के पहले ही प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी कर ली।

कोंकणा सेन शर्मा
एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने एक्टर रणवीर शौरी के साथ 3 सितंबर 2010 को शादी की थी। शादी के 5 महीने बाद ही उन्होंने बेटे हारुन को जन्म दिया था। उस समय भी यह बात उठी थी कि एक्ट्रेस शादी के पहले ही प्रेगनेंट थीं और इसी वजह से उन्होंने भी शादी में जल्दबाजी में की। हालांकि कोंकणा और रणवीर की ये शादी भी महज 5 साल ही चली और सितंबर 2015 से दोनों अलग रहने लगे। 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया और अब बेटे की कस्टडी दोनों के पास है।

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने 15 फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की थी। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी और पांच महीने बाद ही दीया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने ये सफाई दी थी कि बेटे की प्रीमैच्योर डिलीवरी हुई थी और उसे 2 महीने तक एनआईसीयू में रखा गया था।

श्रीदेवी
अपने जमाने की मशहुर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने तो शादी के पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी। उनका अफेयर बोनी कपूर के साथ चल रहा था, लेकिन बोनी पहले से ही शादीशुदा थे। बोनी कपूर की पहली पत्नी अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी थी, जिनसे बोनी ने तलाक लेकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। शादी के 9 महीने बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था।

Related Articles

Back to top button