11 साल बाद माता-पिता बने देबिना और गुरमीत चौधरी, बेटी का हुआ जन्म शेयर की फोटो
टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पूरे ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। “आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना के हाथ के साथ उनके बेटी का हाथ देखा जा सकता है।”
शादी के 11 साल बाद बने पेरेंट्स
बता दें देबिना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई संदेश भेज रहे हैं। देबिना पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं। देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी हमेशा ही अपने मजबूत बॉन्ड को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 9 फरवरी 2022 को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं।