मनोरंजनराष्ट्रीय

कपूर परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, नीतू-रिद्धिमा के बेहद करीबी का निधन

साल 2020 बॉलीवुड जगत के लिए बहुत बुरा रहा था और यही हाल साल 2021 का भी है इस साल भी बॉलीवुड जगत से एक बढ़कर एक बुरी खबर आ रही है। इसी साल अक्षय कुमार की मां का देहांत हो गया था और भी बहुत बड़ी बड़ी हस्तियों को हमने इसी साल खोया है।

देश में और भी बहुत परेशानियां हो रही है लेकिन बॉलीवुड जगत में हमने ऐसे ऐसे लोगो को खोया है जो हमारे बेहद ही अजीज हुआ करते है। अभी हाल ही में कपूर खानदान से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है।

कपूर परिवार पर साल के जाते-जाते भी एक और गम का पहाड़ टूट गया। साल 2021 पहले ही कपूर परिवार के लिए एक नासूर सा बन गया था। वहीं अब जाते-जाते भी यह साल कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ गया। नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अभी ऋषि कपूर की यादों से पूरी तरह उभरे भी नहीं थे कि परिवार पर एक और गम का साया छा गया है। दरअसल रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के ससुर श्रवण सहानी का निधन हो गया है, जिस की खबर से पूरे कपूर परिवार में मातम पसर गया है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बात की पुष्टि खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है। रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करेंगे… इतना ही नहीं उन्होंने तस्वीर के साथ एक हॉट ब्रेकिंग इमोजी भी अटैच की है। तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने ससुर को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
रिद्धिमा कपूर के साथ-साथ उनके पति भरत साहनी ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रवण साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर कर अपने समधी के निधन पर दुख जाहिर किया।

इस दुख भरी खबर ने कपूर परिवार को एक और नया गम दे दिया है। वही रिद्धिमा कपूर ने जैसे ही इस बात की जानकारी साझा की, तो बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक उनके ससुर की आत्मा की शांति की कामना करते हुए कमेंट करने लगे। इस कड़ी में आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने भी रिद्धिमा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- गहरी संवेदना और प्यार… इसके साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर श्रवण साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button