मनोरंजन

अजय देवगन की पत्नी काजोल का छलका दर्द, उठा लिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा कदम लोगों को होने लगी है चिंता

अजय देवगन बॉलीवुड के अभिनेताओं में से हैं जिनकी पिछली कई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आई हैं। अभिनेता अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, इसी बीच यह एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं, लेकिन इस बार यह अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में आए हैं। दरअसल इन दिनों उनकी पत्नी काजोल देवगन मुसीबतों में घिरी हुई है, यह बात उन्होंने खुद फैंस के साथ साझा की है। दरअसल काजोल देवगन इन दिनों ऐसे दौर से गुजर रही हैं जो उनके लिए काफी मुश्किल है। काजोल के लिए यह घड़ी इतनी मुश्किल है कि उसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है, जबसे यह जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी है तब से उनके फैंस को भी उनकी चिंता हो रही है।


दरअसल हाल ही में काजोल देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी जिसके बाद हर किसी को उनकी परवाह होने लगी है। काजोल की समस्या इतनी गंभीर है कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया है।




सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए काजोल देवगन ने बताया कि यह समय उनके लिए सबसे कठिन है, इस वजह से वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि उनके लिए यह समय उनके सबसे कठिन समय में से एक क्यों है इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने अपने आधारित इंस्टाग्राम से फैंस के साथ साझा किया है और वहां इनके 14.5 मिलीयन फॉलोअर्स हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button