मनोरंजन

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की बेटी रहा की तस्वीर आई सामने, आलिया ने शेयर की पहली झलक लोग बोले क्यूट है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर जब से पेरेंट्स बने हैं तब से यह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। नवंबर 2022 में कपूर फैमिली के घर एक नन्ही परी आई जिसका नाम इन्होंने राहा कपूर रखा। राहा कपूर 6 महीने से भी ज्यादा की हो गई है लेकिन आलिया और रणवीर ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छुपाकर रखा है। लेकिन इसी बीच ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद इनके फैंस एक्साइटिड हो गए, हालांकि बाद में सभी फैंस निराश नजर आए। दरअसल आलिया भट्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पति रणबीर कपूर और बेटी राहा दिखाई दे रही थीं, लेकिन फिर इन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया। फैंस को यह समझ नहीं आया कि एक्ट्रेस ने फोटो को डिलीट क्यों किया।

आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई इस फोटो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर बालकनी में बैठे दिखाई दे रहे थे, रणबीर के बराबर में एक प्रैम रखा था, जिसमें ये अपना हाथ रखे हुए थे, इस प्रैम में राह कपूर लेटी हुई थी। हालांकि इस फोटोस में सब कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था क्योंकि ये ब्लैक एंड वाइट फोटो थी।

खैर, आलिया भट्ट ने फोटो शेयर करने के बाद इसे डिलीट क्यों किया इस बारे में तो सिर्फ वही जानती हैं। बता दे एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यह एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें उनके साथ हॉलीवुड एक्टर जेमी डोर्नन और एक्ट्रेस गैल गडौट जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। इसके अलावा आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ और कटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button