बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर है। आलिया और रणबीर ने करीब 5 साल के लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। वहीं शादी के करीब 7 महीने बाद नवंबर में आलिया भट्ट ने एक बेबी गर्ल को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। लोग कहने लगे कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
हालांकि इस मुद्दे पर आलिया या रणबीर कपूर ने कभी खुलकर बात नहीं की हैं। इसके बाद इन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा रखा। बता दे रहा अब 2 महीने की हो गई, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी शक्ल नहीं देखी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी तक अपनी बेटी राहा कपूर की कोई तस्वीर इंटरनेट पर शेयर नहीं की है। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर राहा किसकी तरह दिखती हैं।
आलिया और रणवीर की फैन जानना चाहते हैं कि रहा इस शक्ल किससे मैच होती है। परिवार के एक करीबी ने ये खुलासा किया है कि राहा कपूर के आने के बाद से आलिया और रणबीर काफी बदल गए हैं। आलिया और रणबीर की बेटी इस करीबी के हिसाब से किसी एक की तरह नहीं दिखती है बल्कि दोनों का परफेक्ट मिश्रण है। करीबी के मुताबिक राहा अपने मम्मी और पापा दोनों पर गई है। हालांकि अभी राहा सिर्फ दो महीने की है इसलिए अभी लुक्स को लेकर कुछ कहना सही नहीं है। करीबी का एकदम चुपचाप सी बच्ची है। वो बहुत शांत रहती है और ज्यादा शोर नहीं मचाती है। हालांकि अब लोग बस यही इंतजार कर रहे हैं कि आलिया अपनी बेटी को दुनिया के सामने कब लाएंगी।