मनोरंजन

कटघरे में मॉडलिंग की दुनिया, एक और मॉडल ने लगाई फांसी, बीते महीनों में आत्महत्या का छठा मामला

चकाचौंध से भरी मायानगरी मुंगई में रोजाना लाखों लोग सिर्फ अपने सपने पूरे करने आते हैं और इनमें अधिकतर लोग वो होते हैं, जो मनोरंजन जगत से जुड़े होते हैं। वहीं, अब इसी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। मुंबई में महज 30 साल की एक मॉडल ने अपनी जान ले ली। इस मॉडल ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या की वजह बताई है।

बताया गया है कि मॉडल का नाम आकांक्षा है और वह मुंबई के अंधेरी इलाके के चार बंगला स्थित एक होटल में आत्महत्या की। मॉडल होटल में रहने आई थीं लेकिन यहां पर आकर आकांक्षा ने कमरे के पंखे से झूलकर पनी जा दे दी। पुलिस के अनुसार मॉडल आकांक्षा लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी की रहने वाली हैं और बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे होटल में चेकइन किया था। रात में आकांक्षा ने खाना भी मंगवाया था।

मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पूर्व मॉडल ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जो जांच में मिल गया है। उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। उसने नोट लिखा है, मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं, मुझे शांति चाहिए। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसके पहले भी कई मॉडल्स कर चुकी हैं खुदकुशी
मॉडलिंग की दुनिया में आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोलकाता में कई मॉडल्स ने खुदकुशी कर मौत को गले लगाया था। बीते कुछ महीनों में आकांक्षा से पहले पूजा सरकार, पल्लवी डे, बिदिशा डे मजुमदार,मंजुषा नियोगी और सरस्वती दास की आत्महत्या ने इस इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

Related Articles

Back to top button