मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा को छोड़ अर्जुन कपूर ने दूसरी हसीना को उठाया गोद में, तस्वीरें देख लोगों ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में है। मलाइका और अर्जुन को हमेशा एक साथ देखा जाता है। ये कपल अक्सर वेकेशन इंजॉय करने देश-विदेश में घूमते रहते हैं, जिनकी तस्वीरें हमें इनके ऑफिशल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देखने को मिलती रहती हैं।

अर्जुन कपूर को ज्यादातर मलाइका अरोड़ा के साथ ही देखा जाता है, लेकिन इस बार अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा के बजाए किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ बाहों में बाहें डाले देखा जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ने उस हसीना को अपनी गोद में उठा रखा है और दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये हसीना कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर हैं।

arjun kapoor

इन तस्वीरों को भूमि पेडणेकर ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ने अपने बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है, तो वहीं भूमि ने अपने बालों में पीला फूल लगाया हुआ है। इन तस्वीरों में अर्जुन ने ब्लू जींस और ब्लैक पेंट पहनी हुई है तो वही भूमि ब्लैक टॉप में नजर आ रही है। दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में अलग-अलग पोज दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये दोनों जल्द ही फिल्म द लेडी किलर में नजर आने वाले हैं, और इस फिल्म की शूटिंग को .. दिन पूरे हो गए हैं इस मौके पर इन्होंने यह फोटोशूट कराया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button