मनोरंजन

Arjun Rampal: बिन ब्याहे बन गए थे पिता, जानिए 50 साल के अर्जुन रामपाल दिलचस्प लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों वह मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेडस के साथ हैं। जिनसे २०१९ में उन्हें एक बेटा भी हुआ था। इनकी प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के पहले से ही वो गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को डेट कर रहे थे। इसी दौरान गर्लफ्रेंड गैब्रिएला गर्भवती हो गईं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद अर्जुन बिना गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी किए बिना ही उनके बच्चे के पिता बन गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की थी।

पहली बार आईपीएल के मैच के दौरान मिले
अर्जुन और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की पहली मुलाकात साल 2009 आईपीएल के मैच के दौरान हुई थी। दोनों ने आफ्टर पार्टी में एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते नजर आए थे। खास बात यह है कि अर्जुन अपनी पत्नी मेहर जेसिया के साथ आफ्टर पार्टी का आर्गेनाइज करते थे। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था लेकिन अगस्त 2018 के बादा से दोनों एक साथ नजर आना बंद हो गया। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने लगी।

अर्जुन ने अपनी 20 साल की शादी को तोड़ा
गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के प्यार में पागल हुए अर्जुन रामपाल ने अपनी 20 साल की शादी को तोड़ दिया। मई 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की सुगबुगाहट सन 2011 में ही आ गई थी। बता दें कि मेहर जेसिया फेमिना मिस इंडिया रह चुकी है। वहीं गैब्रिएला भी मॉडलिंग इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया को दो बेटी हैं, जिनके नाम माहिका और मायरा है। दोनों ही अपने पिता के भी काफी करीब हैं।

Related Articles

Back to top button