मनोरंजन

Arunita Kanjilal के बारे में हुआ बड़ा खुलासा Pawandeep भी देखकर हुए बडे हैरान

इंडियन आइडल 12 में अपने सुरों के साज से लोगों का दिल जीतने वाली पॉपुलर जोड़ी पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) जल्‍द ही एक टीवी शो में नजर आएंगे। उन्‍हें पॉपुलर टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Acche Lagte Hai 2) में काम करने का ऑफर मिला है। ऐसे में उनके फैंस को सिंगिंग रियलिटी शो के बाद दोनों को दोबारा साथ देखने का मौका मिलेगा।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल के सोमवार वाले एपिसोड में राम यानी नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और प्रिया उर्फ दिशा परमार (Disha Parmar) की संगीत सेरेमनी होगी। इस दौरान गाने का प्रोग्राम भी होगा। इसी में पवनदीप और अरुणिता गाना गाते हुए नजर आएंगे। लोगों के दिलों में दोनों के लिए खास जगह है। यही वजह है कि फैंस इन्‍हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं।

हाल ही में दोनों ने एक म्‍यूजिक वीडियो भी साथ में किया है, जो रिलीज हो चुका है। इसे दर्शकों का खूब प्‍यार मिल रहा है। इस गाने का नाम ‘ओ सय्योनी’ है। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। बताया जाता है कि अरुणिता जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भी गाना रिकॉर्ड करने वाली हैं।

मालूम हो कि सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन विनर थे। जबकि अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनर अप चुनी गई थीं। शो खत्‍म होने के बाद से ही दोनों की जिंदगी बदल गई है। दोनों को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। उनके गाने रिलीज हो रहे हैं। वहीं कई दूसरे प्रोजेक्‍ट भी पाइपलाइन में हैं। फैंस ने उनकी जोड़ी को अरुदीप नाम दिया है।

Related Articles

Back to top button