मनोरंजनराष्ट्रीय

भाग्यश्री के पति ने खोला ‘सुहागरात’ का राज, कहा- जब मै बेडरूम गया तो नाइट सूट में थी और फिर..

90s की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों बहुत चर्चा में है। वजह है एक बार फिट वापसी कर रही है और इस बार उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत की है। इन दिनों वो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा बनी हुई जहाँ उन्होंने ने कई राज खोले है। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyaar Kiya) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ रोमांस कर चुकी एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार मुद्दा उनकी सुहागरात से जुड़ा हुआ है।

भाग्यश्री पति ने खोला सुहागरात का राज

भाग्यश्री (Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी (Himalay Dassani) ने एक मजेदार बात बताई है। उन्होंने ने बताया कि शादी के बाद वो सोच रहे थे कि उनकी दुल्हन भाग्यश्री घूंघट में बैठी होंगी और उनका इंतजार कर रही होंगी। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं हुआ।

हिमालय ने इसके आगे बताया कि जब वो अपने कमरे में गए तो भाग्यश्री नाईट सूट पहने बैठी थीं और फिर आगे वो बताते है की उन्होंने ने सोचा था की भाग्यश्री दुल्हन के जोड़े में होगी। हिमालय दसानी ने जब ये किस्सा ‘स्मार्ट जोड़ी’ बताया तो वहां मौजूद बाकी सभी लोग हंसने लगे।

अपनी मर्जी से भागकर क थी शादी

स्मार्ट जोड़ी में पहले अपनी फीस और बाद में बातों को लेकर चर्चा में रहने वाली भाग्यश्री और हिमालय की जोड़ी इस पर्सनल बात के बाद सब जगह छा गई है। आपको बता दें कि भाग्यश्री और हिमालय दसानी की शादी 1990 में हुई थी। इन दोनों ने अपनी मर्जी से भागकर शादी की ही। भाग्यश्री और हिमालय दसानी की शादी को अब 30 साल से ज्यादा का समय हो गया है। साथ ही आपको बताते चले ये जोड़ी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) सबसे ज्यादा फीस लेने वाली जोड़ी है।

Related Articles

Back to top button