मनोरंजन

प्रेग्नेंसी में बिपाशा का हेयर ट्रांसफॉर्मेशन, बेबी बंप के साथ सैलून के बाहर हुईं स्पॉट

इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। बिपाशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। हालही में उन्हें मुंबई के एक सैलून के बाहर देखा गया। बेबी बंप में सैलून पहुंचीं बिपाशा ने हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पैपराजी को खूब पोज भी दिए। इस दौरान विपाशा ने पैपराजी से बातचीत भी की। जब उनके पूछा गया कि वो कैसी हैं तो एक्ट्रेस ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, हैप्पी हॅूं।

vipasha basu

एक्ट्रेस ने डेनिम लूज ड्रेस के साथ व्हाइट श्रग में सैलून पहुंची हुईं थीं। लुक को कंफर्टेबल करते हुए ड्रेस के साथ स्पोट्र्स शू पहने हुए थीं। खुले बालों में बिपाशा का प्रेग्नेंसी ग्लो उभर कर सामने आ रहा था। बिपाशा ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के करीब 5 साल बाद बिपाशा मां बनने जा रही हैं। बिपाशा ने बताया कि वो चाहती हैं कि उनके घर बेटी का जन्म हो।

Related Articles

Back to top button