बड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Bigg Boss OTT 2 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 2 के 10 कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल, देखें लिस्ट

सलमान खान का प्रसिद्ध शॉ बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन ने लोगों का खुब मनोरंजन किया था। इसी बीच ‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन 17 जून यानी आज से शुरु होने जा रहा है। आज रात 9 बजे से शॉ को प्रीमियर किया जाएगा। बता दें कि सलमान इस शॉ को होस्ट करते नजर आएंगे। लोगों में एक बड़ा सवाल था कि बीग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में कौन कौन होगा। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने किसी का चेहरा पूरी तरह से नहीं जारी किया है। निर्माता ने कंटेस्टेंट की हल्की झलक दिखाई है साथ में उनका नाम। तो आइए जानते हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कौन-कौन हैं कंटेस्टेंट के लिस्ट में शामिल-

1. अविनाश सचदेव

छोटी बहु और इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे सीरियल में काम कर प्रसिद्धि हासिल करने वाले एक्टर अविनाश सचदेव बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर दिखने वाले हैं। बता दें कि मेकर्स ने उनको हीरो नंबर वन का नाम देते हुए लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि अविनाश ने टीवी शॉ में शानदार अभिनय किया जिसके बाद उनको लोगों ने खुब पसंद किया गया।

2. पलक पुरसवानी

बता दें कि पलक पुरसवानी अविनाश सचदेव की गर्लफ्रेंड हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 के लिस्ट में वे भी कंटेस्टेंट के रुप में नजर आईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पलक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। रिपोर्ट के अनुसार पलक पुरसवानी को Splitsvilla 7 से प्रसिद्धि हासिल की थी। इतना ही नहीं बाद में पलक ने ये रिश्ते हैं प्यार के’ और ‘बड़ी देवरानी’ जैसे पॉपुलर टीवी शॉ में काम कर चुकी हैं।

3. आलिया सिद्दीकी

दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का नाम भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में शामिल है। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का नाम आलिया सिद्दीकी है। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 में उनपर सबकी नजरें होने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया और नवाजुद्दीन में विवाद चल रहा है। वहीं आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप केस से लेकर घर से बच्चों और उन्हें बाहर निकालने के आरोप लगाया था। वहीं खबरें सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 में आलिया कई खुलासे करते नजर आएंगी।

4. अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान को फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है। आपको पता हो कि अभिषेक मल्हान एक जाने माने यूट्यूबर हैं। इतना ही नहीं अभिषेक को इंडिया का मिस्टर बिस्ट कहा जाता है। खबर है कि अभिषेक मुंबई पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मल्हान दिल्ली के पीतमपुरा रोहिणी इलाके से आते हैं।

5. आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रैस में से एक हैं। बता दें कि आकांक्षा को कई बार बिग बॉस के लिए ऑफर किया जा चुका था। हालांकि अब वे बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री लेने जा रही हैं। आंकाक्षा को बहुत बार पारस छाबड़ा को डेट करते देखा गया है। वहीं अब उनका नाम मीका सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा पुरी ने स्वयंवर: मीका दी वोटी में दिग्गज सिंगर मीका सिंह को अपना पार्टनर के रुप में चुना था।

6. जिया शंकर

जिया शंकर ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की थीं। हाल ही में जिया शंकर रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड में अभिनय करती नजर आई थीं। जिया शंकर ने कई टीवी शॉ में भी काम किया है। बता दें कि उन्होंने ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में डॉ. इरावती के रोल में नजर आईं थी। इस किरदान उन्हें काफी चर्चित किया। इतना ही नहीं जिया कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

7. पुनीत कुमार

पुनीत कुमार सोशल मीडिया इन्फलूएंसर के रुप में नाम कमाया है। इन्हें फैंस पुनीत सुपरस्टार कहकर बुलाते हैं। कुछ लोग पुनीत को लॉर्ड पुनीत भी कहते हैं।

8. बेबिका धुर्वे

बेबिका धुर्वे खुबसूरत टीवी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि बेबिका फिलहाल टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में अहम रोल में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वे एक डेंटिस्ट भी हैं। बेबिका मायानगरी मुंबई में रहती हैं। बता दें कि बेबिका खुद को सलमान खान की बड़ी फैन मानती है।

9. फलक नाज

फलक नाज कई टीवी शो में काम कर अपनी पहचान बनाई हैं। वहीं अब वो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी हिस्सा ली हैं। बीते दिनों वे भाई शीजान खान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। बता दें कि शीजान खान को स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में एक महीने जेल काटे थे। ऐसे में संभावना है कि इस मामले पर शो में फलक कुछ खुलासा करें।

10. श्रुति सिन्हा

Splitsvilla 11 में श्रुति सिन्हा विजेता बनी थीं। टीवी की दुनिया में उन्होंने अपना नाम बनाया है। इतना ही नहीं श्रुति ‘रोडीज’ और ‘एस ऑफ स्पेस’ जैसे कई रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

11. मनीषा रानी

सोशल मीडिया पर मनीषा रानी छाई रहती हैं। बता दं कि मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं वो एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रुप में जानी जाती हैं। बता दें कि द कपिल शर्मा शो में भी मनीषा रानी को देखा गया है। दरअसल मनीषा रानी उस वक्त चर्चा में आई जब वह टिकटॉक पर लिप सिंक करके वीडियो शेयर की थीं। इतना ही नहीं मनीषा रानी का एक यूट्यूब चैनल भी है।

12. Jad Hadid

लेबनान के मॉडल में से एक हैं जेद हदीद। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे पहले बेरुत में रहते थे। हालांकि अब वे लंदन में रहते है। वहीं वे ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कंटेस्टेंट हैं तो देखना होगा कि उनके आने से शॉ में कितना रोमांच आएगा।

13. Kevin Almsifar

दरअसल केविन एक भारतीय एथलीट हैं साथ ही वे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। बता दें कि केविन ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे कई शोज में नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button