बॉलीवुडमनोरंजन

Puneet Superstar: जानिए कौन है Lord Punnet, जिन्होंने पहले दिन ही पूरे बिग बॉस के सेट में मचा दिया बवाल

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं 17 जून से बिग बॉस ओटीटी को प्रीमियर भी कर दिया गया है। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी का एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि शो जब शुरु भी नहीं हुआ था तभी से लोग उसे विजेता घोषित कर दिए हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं पनीत सुपरस्टार की। बता दें कि पुनीत ने बिग बॉस ओटीटी के पहले दिन ही शो में बवाल मचा दिया। तो आइए जानते हैं

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम है अभिषेक मल्लन, जानिए पूरी जानकारी

दरअसल अभिषेक मल्लन को पुनीत सुपरस्टार के नाम से बुलाया जाता है। बता दें पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी -2 में एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं जब अभिषेक ने शो में एंट्री नहीं की थी तभी से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। वहीं कुछ फैंस उन्हें पहले ही विजेता घोषित कर दिया था। आपको बता दें कि अभिषेक मल्लन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रसिद्धि एक मिसाल है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रुप में काम करते हैं। वे एंटरटेनिंग कंटेंट बनाते हैं। कई बार वे अपने वीडियो में हरी मिर्च तो कभी कोलगेट खाते दिखे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि अभिषेक मल्लन अपनी वीडियो से कमाई के पैसे का 90 फीसदी हिस्सा गरीब और वंचित बच्चों में सहायता की दृष्टि से दान कर देते हैं। इतना ही नहीं पुनीत का सोशल मीडिया पर कई अकाउंट हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग देखने लायक है।

भूखे लोगों की मदद करते हैं पुनीत, जानिए

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए पुनीत ने कहा था कि उनकी पागलपंती के कारण 500-800 भूखे लोगों को रोज खाना मिलता है तो वे आने वाले कई जन्मों तक यही काम करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं पुनीत के फैंस उनके इस दरियादिली के दीवानें है। इसी के बाद ही तो लोग उन्हें बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बता रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुनीत को सोशल मीडिया पर लॉड पुनीत भी नाम दिया गया है। बता दें कि पुनित गरीबों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि पुनीत की सोशल मीडिया जर्नी की शुरुआत टिक-टॉक से हुई थी। इसके बाद वे इंस्टाग्राम में सिफ्ट हुए।

Related Articles

Back to top button