बॉलीवुडमनोरंजन

Loksabha Elections Against Smriti Irani: अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जानकारी

सत्ता की गलियारों में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। फिलहाल इस गर्मी का कारण 2024 का लोकसभा चुनाव है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे सत्ता के गलियारों में गर्मी बढ़ती जा रही है.अब ऐसे में सत्ता के गलियारों से एक खबर सामने आ रही है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं उत्तर प्रदेश अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुर्खियों में बने हुए हैं हालांकि वे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं परंतु इस बार वें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में है हालांकि राहुल गांधी अब वही नोट से नहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय में यह दावा किया है उन्होंने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था अमेठी में उन्हें हर का सामना करना पड़ा था परंतु वायनाड से भारी वोटों के साथ उन्होंने जीत दर्ज की थी।

एक बार फिर से राहुल और स्मृति ईरानी दिखेगें आमने सामने

अमेठी की सीट से एक बार फिर से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी देखेंगे आमने सामने हालांकि मुकाबला काफी रोमांचक होगा इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने लगभग 55.000 वोटों से मात दी थी। किसी समय अमेठी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता था।

लेकिन 2004 से यहां पर राहुल गांधी चुनाव लड़ा करते थे। जब उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके लिए सीट खाली कर दी तब से राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ा करते थे परंतु 2019 में उन्होंने यह सीट गवाही. और 2019 के बाद से यह सीट बीजेपी के खाते में है।

Related Articles

Back to top button