मनोरंजन

फलॉप हुई फिल्म 83 लगा 170 करोड़ का बड़ा घाटा, रणवीर सिंह ने बायोपिक फिल्म करने से किया अब मना

बड़े जोरों शोरों के साथ रिलीज हुई रणवीर सिंह को फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी। लगभग 270 करोड़ रूपए के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। फिल्म के लिए रणवीर ने काफी मोटी रकम चार्ज की थी, और प्रॉफिट में भी उनका शेयर थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था। वही उनकी पत्नी यानी दीपिका भी फिल्म में नज़र आई।

दीपिका ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाया है। इसके अलावा वो फिल्म की निर्माता भी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म लगभग 170 करोड़ रुपए से घाटे में है। ये फिल्म बॉलीवुड की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में साबित हो गई है। इसके साथ ही रणबीर ने भी अब बायोपिक से तौबा कर ली है।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने हाल ही में मेघना गुलजार की एक बायोपिक में काम करने से साफ इंकार कर दिया है। रणवीर के मना करने के बाद विकी कौशल को इस फिल्म के लिए साइन किया गया है। विकी ने कुछ समय पहले ही फिल्म सरदार उधम में काम किया था, जो स्वंत्रता सैनानी सरदार उधम सिंह की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म के जरिए विकी कौशल ने काफी तारीफें बटोरी थी।

सुशांत सिंह राजपूत को Fans ने किया याद

शिकागो में रहने वाली नृत्यांगना श्रीगौरी यदलापती कहती हैं कि तमाम युवाओं ने ये फिल्म इसलिए भी नहीं देखी क्योंकि वे अब भी सुशांत सिंह राजपूत को भूले नहीं हैं। सुशांत को ऑफर की गई तमाम फिल्मों में उन्हें हटाकर रणवीर सिंह को जगह दी गई। लोग इसीलिए अपना गुस्सा दिखा रहे हैं और हिंदी फिल्में नहीं देख रहे हैं। हालांकि दिल्ली के हेमराज सिंह चौहान का मानना है कि ये फिल्म अपने कालखंड की वजह से अटकी। वह कहते हैं, ‘मेरे ख्याल से 30 से ऊपर वालों ने ये फिल्म देखी है। मेरे साथ में हर किसी ने देखी है। सबको पसंद भी आई। टीनएजर्स और 25 साल तक के युवाओं के हीरो धोनी, कोहली हैं।

Related Articles

Back to top button