मनोरंजन

इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों पर दिखा बॉयकॉट का असर, सुपरस्टार भी नहीं बचा पाए अपनी साख

साल 2022 की शुरुआत से ही बॉलीवुड पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह साल बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस साल जितनी भी बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं उनके से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिर गईं। इस फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे इनके कमजारे कंटेंट के साथ ही बहिष्कार भी बड़ी वजह है। बायकॉट से इनकी कमाई पर बहुत बुरा असर पड़ा है। आइए जानते हैं जिन फिल्मों को बायकॉट का सामना करना पड़ा…

गंगूबाई काठियावाड़ी
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म यह साल फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें आलिया ने दमदार एक्टिंग की थी। फिल्म सिनेमाघरों में लगने से पहले ही इसके बायकॉट करने की मांग होने लगी थी। नेपोटिज्म के चलते इस फिल्म को बायकॉट किया जा रहा था। हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.10 करोड़ का था।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे होली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर बायकॉट बच्चन पांडे ट्रेंड चल पड़ा। लोगों को फिल्म में पांडे सरनेम के गलत तरीके से चित्रण परआपत्ति थी। जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म नाकाम साबित हुई थी। काफी संघर्ष के बाद इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
सम्राट पृथ्वीराज

सम्राट पृथ्वीराज
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की एक और फिल्म बायकॉट का शिकार हो गई। यह फिल्म है सम्राट पृथ्वीराज। हिंदू संगठनों ने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज का अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। चंद्र प्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 68.05 करोड़ के कलेक्शन पर ही सिमट गई।
शमशेरा

शमशेरा
काफी समय के बाद रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी, लेकिन उसे भी बायकॉट का ग्रहण लग गया। संजय दत्त के लुक को लाल टीके से पूरा किया गया था और इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 42.48 करोड़ की कमाई की थी।
रक्षा बंधन

रक्षा बंधन
अक्षय कुमार की इस साल लगातार यह तीसरी फिल्म थी जो फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को लेकर भी कुछ लोगों के बायकॉट ट्रेंड चलाया था। फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों पर कुछ पुराने ट्वीट की वजह से लोग उनपर भड़क उठे थे। वहीं, फिल्म के प्रर्दशन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। रक्षाबंधन ने अब तक कुल 43.22 करोड़ की ही कमाई की है।
लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म पर बायकॉट का सबसे ज्यादा असर देखा गया। आमतौर पर आमिर की फिल्में 100 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेती हैं। लेकिन लाल सिंह चड्ढा ने अब तक सिर्फ 56.83 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
लाइगर

लाइगर
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी बायकॉट का सामना करना पड़ा। हाल ही में उनकी फिल्म ‘लाइगर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रिलीज से पहले हीे इसके भी बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। इसका भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं है। यह फिल्म अब तक केवल 36 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।

Related Articles

Back to top button