मनोरंजनराष्ट्रीय

कॉमेडियन भारती के घर गूंजी बच्चे की किलकारी दिया लड़के को जनम, दिखाई पहली तस्वीर

हास्य कलाकार भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों जिस पल का इंतज़ार कर रहे थे। आखिर वो पल आ ही गया। जी हां! भारती और हर्ष के घर नन्हा मेहमान आ गया है। इस बात का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि, भारती कब गुड न्यूज देंगी। जहा हर्ष और भारती ने इंटरनेट के माध्यम से अपने फैंस को खुश खबरी देते हुए कहां कि, उनके घर में नन्हें शहज़ादे का जन्म हुआ है।

भारती सिंह ने दिया लड़के को जनम
कॉमेडियन भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही साथ बॉलीवुड के दिग्गज भी कपल के इंस्टा पोस्ट पर ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे है। भारती और हर्ष ने एक कॉमन पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है। हर्ष लिबांचिया ने एक प्यारा सा फ़ोटो साझा किया है। इस फ़ोटो में हर्ष व भारती एक संग दिख रहे है। जिनके हाथ में एक डालियां है। इस इस तस्वीर को ऐसे क्लिक किया गया है। जैसे कि इसमें एक बच्चा हो।

इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “लड़का हुआ है” और साथ में एक हर्ट ईमोजी है। इस तस्वीर के पोस्ट होते ही, सोशल मीडिया पर लाइक और कॉमेंट की भरमार हो गई। इस पोस्ट पर लाखों लाइक आ चुके है। फैंस के साथ ही साथ कई सेलेब्स भी कॉमेंट कर रहे है।उनके बच्चे की काफी अपवाह उडी थी.

जहां संगीतकार नेहा कक्कड़, अभिनेत्री जैस्मीन भसीन, देवोलीना भट्टाचार्या, शानू शर्मा, निक्की तंबोली, मौनी रॉय, अनीता हसनंदानी, प्रियांक शर्मा, अदा खान, हिना खान, राहुल वैद्य, जय भानुशाली, डेलनाज ईरानी, करण जौहर,अर्जुन बिजलानी तथा अन्य सेलेब्स भी ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे है।

Related Articles

Back to top button