मनोरंजनराष्ट्रीय

राजू श्रीवास्तव के निधन से देशभर में नम हुईं आंखें, अंतिम समय तक लड़ते रहे मौत से जंग, पूरे देश में शोक की लहर

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह 10 .20 बजे निधन हो गया है। राजू को 10 अगस्त को वर्कआउट दौरान जिम में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 4२ दिनों से राजू वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे, आखिरकार आज राजू श्रीवास्तव ने अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू के मौत की खबर से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

बहनोई ने बताई अंतिम समय की बात
राजू के बहनोई ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि, आज सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद राजू को सीपीआर दिया गया। शुरुआत में तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। बताया कि डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में उन्हें वेंटिलेटर से हटाने वाले थे। दवा की डोज भी खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन….”

राजू के भाई ने कहा
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने जानकारी दी कि “डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव को आज सुबह करीब 10.20 बजे मृत घोषित किया। मुझे परिवार वालों ने फोन पर जानकारी दी कि वह नहीं रहे। यह वास्तव में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 4२ दिन से अस्पताल में मौत से लड़ रहे थे।” बताया गया है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा।

सदमे में शेखर सुमन
राजू के जाने से शेखर सुमन दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह पिछले एक महीने से मैं जिस चीज के डर में जी रहे थे, आखिरकार वही हो गया। राजू श्रीवास्तव, हम सभी को छोड़ गए। निधन की खबर से मैं टूट गया हूं। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हम सबके जीवन को रोशन किया। वह बहुत जल्द हमें छोड़कर चले गए, लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार प प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

राजू के निधन से कुमार विश्वास दुखी
कुमार विश्वास ने कहा कि राजू भाई ने सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं। मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम।

अखिलेश यादव ने जताया दुख कहा…
अखिलेश यादव ने कहा वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आया थे और अपनी कला से दुनिया में छा गए। उनकी तरह बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं।

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
अमित शाह ने ट्वीट कर काह कि, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक अनोखा अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से हम सभी को प्रभावित किया। उनका निधन एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दु:ख को सहने की शक्ति दें। ? शांति शांति।

एमपी के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अपनी कला से हास्य को नया रंग देने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद है। हंसते-हंसाते ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये।

राजू श्रीवास्तव के जाने पर ‘राम’ भी रो पड़े
रामयण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी राजू के जाने से बेहद दुखी हैं, उन्होंने लिखा कि, एक महीने तक हॉस्पिटल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हमारे मित्र और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव जिंदगी से जंग हार गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दु:ख सहन करने की शक्ति देेंं। ? शांति

Related Articles

Back to top button