मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के बेशरम रंग के बाद जान्हवी कपूर ने पहनी भगवा रंग की छोटी सी ड्रेस आई सामने,लोग बोले बायकॉट करो

दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ के बाद अब जान्हवी कपूर को उनकी भगवा रंग की शॉर्ट ड्रेस की वजह से इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी स्टोर के अंदर का दिखाई दे रहा है। ओरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी काफी लग रही हैं। लेकिन इंटरनेट यूजर्स उन्हें ‘बेशरम रंग’ विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और उनके मजे ले रहे हैं। इस में जान्हवी अपना न्यू ईयर रिजॉल्युशन भी बता रही हैं।

वीडियो में जान्हवी कपूर को देखकर पैपराजी उनसे पूछते हैं कि उनका न्यू ईयर रिजॉल्युशन क्या है? जवाब में जान्हवी कहती हैं, “बहुत सारा काम करना।” कुछ लोग उनके रिजॉल्युशन की वजह से उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ ड्रेस को लेकर मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने हंसते हुए चेहरे वाली इमोजी साझा करते हुए लिखा है, “बायकॉट जान्हवी कपूर।” एक अन्य यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ कमेंट किया है, “भगवा।”

एक यूजर ने लिखा है, “बहुत सारा काम देगा कौन? हर फिल्म तो पिट जाती है।” एक यूजर ने जान्हवी के मजे लेते हुए लिखा है, “भगवा कलर। क्यों अपने धर्म का मजाक बनाते और बनवाते हैं ये सब अंध भक्त।” एक यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ कमेंट किया है, “बायकॉट जान्हवी कपूर, भगवा की इन्सल्ट।” एक यूजर ने लिखा है, “वह हमेशा रिवीलिंग टॉप पहनती है। वह अपने चेस्ट को कवर क्यों नहीं करती?” एक यूजर का कमेंट है, “ये तो भगवे का अपमान है।”

Related Articles

Back to top button