मनोरंजन

गुपचुक शादी के बाद असमिया ब्राइडल लुक में दिखी ये हसीना, व्हाइट साड़ी-गोल्ड ज्वेलरी में लग रहीं बेहद खूबसूरत

‘साथ निभाना साथिया’ से घर-घर पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी गुपचुप शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी के बाद एक्ट्रेस असमिया दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूतर नजर आ आईं। शादी के बाद एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह असमिया ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी असम की रहने वाली हैं, और ट्रेडिशन को साथ लेकर चलने वालों में से हैं। ऐसे में अपनी शादी में असमिया रीति-रिवाज को निभाए बिना कैसे रह सकती हैं। कोर्ट मैरिज के बाद एक्ट्रेस असमिया ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवोलीना ने अपने ब्राइडल लुक की झलक दिखाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

असमिया ब्राइडल लुक में देवोलीना
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से नई-नवेली दुल्हन देवोलीना भट्टाचार्जी को असमिया दुल्हन बनी हुई हैं इस दौरान उन्होंने रेड, गोल्डन और व्हाइट साड़ी पहने हुए हैं। इस हसीना ने अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट करने के लिए गोल्ड ज्वेलरी और शीश पट्टी का यूज किया हुआ है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ उन्होंने इयररिंग्स, चोकर. लॉन्ग नेकलेस और डबल लेयर्ड वाला नेकलस पहना हुआ है। उन्होंने अपने हेयर बन को लाल रंग के रेड फूलों के गजरे से सजाया हुआ है। मेकअप के लिए उन्होंने मोटे आईलैशेज, गोल्डन शिमर आईज, आईलाइनर, ब्लश चीक्स और रेड लिप्स के साथ एक लाल रंग की बिंदी से अपने रूप को निखारा हुआ है। अपने ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने मंगलसूत्र को भी फ्लॉन्ट किया है।

Related Articles

Back to top button